*कमलनाथ का CM पर हमला: चुनावी सभा में बोले- सीएम शिवराज सरकार नहीं, केवल मुंह चलाते हैं*
जन जागृति संगम न्यूज
वेंकटेश द्विवेदी, सतना। सतना में आज पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने सीएम शिवराज और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार, केवल मुंह चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भष्टाचार की राजधानी बन गया है, जिसे खत्म करने लिए उन्होंने विधायक को महापौर का चुनाव लड़वाया है। कमलनाथ ने जनता से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के पक्ष में वोट की अपील की।
*गुरुद्वारे पहुंचकर लिया आशीर्वाद*
दरअसल, कमलनाथ 12 बजे अपने विशेष विमान से सतना पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कमलनाथ सिंधी कैम्प स्थित गुरुद्वारे पहुंच कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ सभा स्थल पहुंचे।
कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह को विधायक को टिकट देने का जबाव दिया। सीएम के विधायक को टिकट देने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि निगम की तमाम योजनाओं के नाम पर भष्टाचार किया जा रहा है, जिसे खत्म करने के लिए उन्होंने विधायकों को महापौर पद का टिकट दिया। साथ ही उन्होंने सीएम शिवराज को चुनौती देते हुए कहा कि वो 18 महीने का हिसाब दें और मैं उन्हें अपनी सरकार के 15 महीनों का हिसाब दूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवराज सिर्फ भ्रम फैलाते हैं, लेकिन कांग्रेस काम करती है।
*एक फ्लाई ओवर से कोई सिटी स्मार्ट नहीं बनती*
कमलनाथ ने कहा कि सतना आ कर मुझे बहुत खुशी हुई, लेकिन यहां का हाल देख कर दुख हो रहा है। सतना को स्मार्ट सिटी का नाम तो दे दिया गया, लेकिन यहां काम कुछ नहीं हुआ है। सिर्फ एक फ्लाई ओवर से कोई सिटी स्मार्ट नहीं बनती। स्मार्ट सिटी को भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना कर रख दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें