*रामपुरा में मतदाता जागरूकता के लिए EVM का प्रदर्शन* *मतदाता जागरूकता के लिए डीकेन में मानव श्रृंखला बनाई*

जन जागृति संगम न्यूज

27 june 2022

*रामपुरा में मतदाता जागरूकता के लिए ईव् हीएम का प्रदर्शन*
*मतदाता जागरूकता के लिए डीकेन में मानव श्रृंखला बनाई*
नीमच 27 जून 2022, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद डीकेन में स्वीप प्लान दल द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए एमराल्ड हायर सेकंड्री विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमे छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मतदान करने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नप सीएमओ श्री राजेश गुप्ता शिक्षक तथा निकाय कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित थे

नीमच 27 जून 2022, म. प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद रामपुरा में वार्ड क्रं.-9 से म 15 तक के रहवासी नागरिकों एवं व्यवसायिक क्षेत्र लाल बाग, न्यू बस स्टैंड पर आम नागरिकों को एकत्रित कर नगरी निकाय आम निर्वाचन 2022 में मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईव् हीएम का प्रदर्शन किया गया। मतदाताओं को अपने मतदान महत्व बताया गया तथा EVM मशीन द्वारा अपना मतदान कैसे करें के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा नवीन मतदाताओं को भी जानकारी दी गई इस मौके पर सीएमओ श्री नंदलाल प्रजापति आंगनवाड़ी सुपरवाईजर, निकाय कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, नागरिकगण उपस्थित थे
_________




टिप्पणियाँ