*आग से झुलसी महिला, उक्त मामले में गरोठ पुलिस ने 307 ने किया मामला दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज 
 
              
गरोठ। मंगलवार को गरोठ थाना अंतर्गत बरखेड़ा लोया निवासी ज्योति पति मोहनलाल उम्र 35 वर्ष आग से झुलसने पर शासकीय अस्पताल गरोठ लाया गया।हालत गंभीर होने पर झालावाड़ रैफर किया गया।

वही पूरे मामले में तुल पकड़ता हुआ नजर आया आज बड़ी संख्या में बरखेड़ा लोया के ग्रामीण पहुंचे गरोठ थाने  और पूरे मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि महिला के ऊपर केरोसिन डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई थी जिस पर गरोठ थाना पुलिस द्वारा शांतिलाल पाटीदार पर धारा  307,  452 ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।गरोठ पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक महिला को अस्पताल लाया गया था जिसका उपचार कर झालावाड़ रेफर किया था जहां से महिला  को सुधा हॉस्पिटल कोटा में इलाज चल रहा है, एक आरोपी द्वारा उक्त महिला पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की थी जिस पर मामला दर्ज किया है

टिप्पणियाँ