*MP: राजस्व विभाग में कार्यवाहक पदोन्नति की तैयारी, 236 तहसीलदारों को मिलेगा डिप्टी कलेक्टर का चार्ज, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों को भी मिलेगा प्रमोशन*

जन जागृति संगम न्यूज 



सी.पी.यादव,भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. गृह विभाग की तर्ज पर राजस्व विभाग में कार्यवाहक पदोन्नति की तैयारी की जा रही है. प्रमोशन में आरक्षण का मामला अटकने के बीच कार्यवाहक पदोन्नति की तैयारी चल रही है. गृह और जेल विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही उच्च प्रभार दिए जा चुके हैं.

ऐसे में 236 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर का चार्ज मिलेगा. जीएडी तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर का चार्ज देगा. जीएडी के आदेश पर राजस्व विभाग जानकारी जुटा रहा है. जीएडी ने तहसीलदारों की पांच साल की सीआर मांगी है. प्रदेश में तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के 436 पद पदोन्नति के हैं. वर्तमान में 236 से अधिक पद रिक्त हैं. रिक्त पदों पर चार्ज दिया जाएगा.

तहसीलदारों के खाली हुए पद नायब तहसीलदारों से भरे जाएंगे. नायब तहसीलदारों के पदों का चार्ज राजस्व निरीक्षकों को दिया जाएगा. नायब तहसीलदार के 62 पदों के लिए विभागीय परीक्षा भी होगी. राजस्व निरीक्षक, पटवारी और लिपिक परीक्षा दे सकेंगे. इस तरह राज्य के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा. जल्द ही इसे लेकर सूची तैयार कर ली जाएगी.

टिप्पणियाँ