*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मान *

*जन जागृति संगम न्यूज़*


जगदीश राठौर** जावरा /राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा के प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कड़पा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा का पुष्प माला से स्वागत किया । प्रतिनिधि मंडल ने जावरा नगर में पशुओं के बीच बाजार एवं चौराहों पर पशुओं के विचरण से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कडपा ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना बनाकर उचित निराकरण करेंगे


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशेष प्रभारी मालवा क्षेत्र मध्य प्रदेश के रमेश धाकड़ जावरा, रतलाम जिला प्रभारी सोनू राणा, रतलाम जिला महासचिव मुकेश राठौर( गैरेज वाले) समाजसेवी सुनील जैन फकीरचंद गेहलोत, संजय नायमा, एवं संतोष राठौर (साईं कृपा) आदि उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ