*राष्ट्रवीर श्री वीर दुर्गादास जी राठौर की 22 को उज्जैन में पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम*

*जन जागृति  संगम न्यूज़*
 
*जगदीश राठौर*
रतलाम /अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह  राठौर (पीपी साहब) राष्ट्रीय महामंत्री  देवी लाल  राठौर (बाबूजी) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  चूलेश्वर राठौर एवं महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर दुर्गादास  राठौर की  पुण्यतिथि के अवसर पर शहरों गांव एवं कस्बे में जहां पर भी प्रतिमा है वहां जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करें  जहां प्रतिमा नहीं है अपने घरों में वीर पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने की अपील की है ।  अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सहप्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया  22 नवंबर 22 मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह राठौर (इंदौर) महासभा के पदाधिकारियों एवं राठौर समाज बंधुओं के साथ उज्जैन में स्थित वीर दुर्गा दास जी राठौर के समाधि स्थल पर जाकर समस्त राठौर बंधुओं की ओर से पुष्पांजलि अर्पित करेंगे .

टिप्पणियाँ