अवैध शराब की धरपकड हेतु मनासा पुलिस की ग्राम हाडीपिपल्या में दबिश* *मौके पर 5000 लीटर लहान नष्ट कर दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज़

मनासा

ड्रा बबलु चौधरी

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी / निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एसएस कनेश व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाडीपिपल्या बांछडा डेरा में दबीश देकर अवैध कच्ची शराब जप्त कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।
थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती के पास कुछ लोग अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती में दबिश देकर करीब 5000 लीटर लहान नष्ट की गयी तथा अन्य दो अलग अलग स्थान से दो आरोपियों से हाथ भटटी से बनी अवैध कच्ची शराब कुल 08 लीटर जप्त कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। मौके पर ग्राम वासियो से नशामुक्ति के संबंध में जनसंवाद भी किया गया है जिसमें हाडीपिपल्या में उपस्थित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने व गांव को नशामुक्त बनाने हेतु समझाईश दी गई।
जिसमे आरोपी -
01 रमेश पिता रामप्रसाद बांछडा उम्र 44 साल नि. हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती 02 सुगनाबाई पति गोरधन बांछडा उम्र 48 साल नि. हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती।  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केएल दांगी, सउनि एसएस तंवर, सउनि दिवानसिंह, प्रआर 111 विजय गुनेरा, प्रआर 331 राजकुमार यादव, प्रआर 411 विनोद शर्मा आर. 264 पंकज राठौर, आर 96 निपुण शुक्ला, आर 562 विरम गायरी, मआर 568 शैफाली पाटीदार, मआर 391 पूजा शक्तावत मोहनसिंह का सराहनीय योगदान रहा। 

टिप्पणियाँ