*छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में अफीम और डोडा चूरा लेकर जा रहे तस्करों और पुलिस में हुई मुठभेड़...* *तस्करों ने की फायरिंग तो पुलिस ने भी दिया जवाब जिसमें 2 तस्करों के पैर में लगी गोली...* *कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी तस्कर हुए फरार...* *पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए तस्करों को अस्पताल में कराया भर्ती...*

*जन जागृति संगम न्यूज़*



मामला प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी इलाके का है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि छोटीसादड़ी पुलिस को बड़ी मात्रा में अफीम और डोडाचूरा की तस्करी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस टीम ने निंबाहेड़ा-प्रतापगढ़ रोड पर नाकाबंदी शुरू की, इस दौरान 3 स्कॉर्पियो आई तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन स्कॉर्पियो में बैठे तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, तस्करों ने पुलिस पर करीब 10 से ज्यादा राउंड फायर किए, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 5-6 राउंड फायर किए तो 2 तस्करों के पैरों में गोली लगी, इस दौरान कुछ तस्कर गाड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है, एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने तस्करों की 3 गाड़ियों को जब्त किया है तलाशी के दौरान गाड़ियों से बड़ी मात्रा में अफीम, डोडा-चूरा और हथियार बरामद किए हैं एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर और जब्त गाड़ियां जोधपुर की बताई जा रही हैं।

ऐसे अौर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ