MP ओलावृष्टि से प्रभावित किसानो को कितना मिलेगा मुआवजा* *CM का ऐलान*

*जन जागृति संगम न्यूज़*
भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलें चौपट हो गई हैं। किसानों को इससे राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद दौरे पर हैं। CM शिवराज ने कुछ दिनों पहले ही फसलों को देखकर नुकसान का आकलन किया और मुआवजे का ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि, ओलावृष्टि अथवा मौसम की मार के कारण जिस किसान की 50% से अधिक फसल नष्ट हो गई है उसे ₹32000 प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें कोई लापरवाही न की जाए। सर्वे पूरा कर सूची पंचायत दफ्तर में लगाई जाए और जल्द ही राहत राशि किसानों तक पहुंचे जाए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 50 प्रतिशत से अधिक नुकसानी पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। खरगोन में बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। निमाड़ और मालवा अंचल में ओले भी पड़े। खरगोन के ग्राम काकोडा, हेलापडावा, मालगांव कोठा में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उद्यानिकी फसलों को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि अगर किसी किसान के घर बेटी की शादी थी, तो उसके लिए 56000 रुपये दिए जाएंगे। राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर सर्वे करेंगे। हमारे जनप्रतिनिधि भी साथ में रहेंगे। सर्वे के बाद सूची पंचायत भवन में चस्पा की जाएगी, यदि किसी को आपत्ति होगी तो उसका निराकरण किया जाएगा।
बैतूल जिले के दर्जन भर गांव में भी ओलावृष्टि और बारिश हुई। किसानों को नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई का इंतजार है। किसानों की आंखों में आंसू हैं, क्योंकि उनकी फसल घर में आते-आते खराब हो गई है। इस तरह पूरे प्रदेश के 20 जिलों में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के मुताबिक किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

देखें लेटेस्ट खबरे,संदेश -सुविचार "जन जागृति संगम ऐप" पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ