*कुकडेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 20 घण्टे से कम समय में हत्या के प्रयास के अपराध में फरार आरोपी को कुकडेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार...*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर उपनिरीक्षक जयदीप राठौर के नेतृत्व में कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.03.2024 को हत्या के प्रयास के अपराध में फरार आरोपी सुमित बाछड़ा को किया गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03.03.2024 के 21.55 बजे फरियादी तुलसीराम पिता नारायणजी रावत उम्र 60 साल नि कुंदवासा थाना कुकड़ेश्वर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी सुमित पिता राधेश्याम बाछड़ा व उसकी पत्नी दामिनी पति सुमित बाछड़ा निवासीगण कड़ी आँत्री द्वारा उसके साले हरिसिंह पिता रतनलाल रावत उम्र 48 साल नि कुंदवासा के साथ मोटर सायकल रखने की बात पर जान से मारने की नियम से लाठी डंडों से मारपीट की गई। जो पीड़ित हरिसिंह मारपीट के बाद से ही मुर्छित अवस्था में ज्ञानोदय हॉस्पिटल में भर्ती है। जो उक्त सुचना पर थाना कुकडेश्वर पर अपराध क्रमांक 63/2024धारा 307,323,294,506,190,34 भादवि का कायम किया गया। आरोपी रिपोर्ट के बाद से ही अपने निवास स्थान से फरार हो गया था। जो उक्त रिपोर्ट पर थाना प्रभारी उनि जयदीप राठौर द्वारा मय टीम के त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु विशि विभिन्न स्थानों पर दबीश दी गई व अपराध दर्ज होने के 20 घण्टे से भी कम समय में आरोपी सुमित बाछड़ा को पकड़ा ।सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर जयदीप राठौर सहित पुलिस टीम सउनि दिलीप कुमार कलमोदीया, आर 486 दीपक परमार, आर 555 लाल बहादुर भाटी, आर 569 अंकित जोशी, आर 586 लोकेश मालवीय, आर 447 संजय कुमार, मआर 267 कुमकुम जाट, मआर 163
कविता पाटीदार, मआर 270 ज्योति प्रजापत की सराहनीय भूमिका रही ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें