*लोकसभा के लिए इस बार 7 चरणों में होगा मतदान जानिए कब होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जायेगा:::!!*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं कि भारत चुनाव आयोग इस महीने की 14 या 15 तारीख को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है।खबर के मुताबिक चुनाव आयोग द्वारा इस बार 2019 के लोकसभा चुनावों की तर्ज पर सात चरण में ही चुनाव कराने का निर्णय ले सकता है। जिसके पहले चरण के लिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मतदान हो सकता है।बता दें कि फिलहाल, चुनाव आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरे पर है. सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान करेगा. चुनाव आयोग की टीम अभी पश्चिम बंगाल में है। इसके बाद बाद टीम उत्तर प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे.जिसके बाद चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीति दल भी अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. सत्तारूढ़ बीजेपी समेत कई पार्टियों ने तो चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी है। बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में 195 सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था.वहीं आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।गौरतलब है कि साल 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुए थे और वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी. 2019 में वोटर लिस्ट में 90 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे जबकि 2014 के आम चुनाव में 81 करोड़ 45 लाख मतदाता थे. वहीं, इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में 96.8 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करेंगे. लोकसभा के साथ-साथ 2019 में अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश सिक्किम और ओडिशा की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव हुए थे. विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा के परिणाम के साथ घोषित किए गए थे:::!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें