*खेत से 8 फीट लंबे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू, चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा*


जन जागृति संगम न्यूज़ 

*नीमच* 
*डॉ बबलु चौधरी*                  
  
वन विभाग की टीम ने सिंगोली तहसील के ग्राम रस्तपुरा के एक खेत से 8 फीट लंबे मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ पी एल गहलोत के निर्देशानुसार परिक्षेत्र सहायक सिंगोली के बताए अनुसार वन रक्षक सदाशिव धाकड़, वन रक्षक भूपेंद्र बैरागी, वनरक्षक निरंजन पाराशर  सूचना अनुसार  ग्राम रेतपुरा बोर पहुंचे।


जहां लोकेश पिता प्रकाश चंद धाकड़ के खेत से 8 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सरकारी उड़ान दस्ते से भैसरोड़गढ़ चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा गया।
उक्त रेकस्यू में जनपद सदस्य बालकिशन धाकड़, कन्हैयालाल लाइनमैन, शुभम सुथार सिंगोली  एवं अन्य ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ