*पुलिस चौकी से पिकअप गाडी गायब होने से आहत ताहिर ने SP ऑफिस पहुंचकर खुद को आग के हवाले किया..* *मासूम बेटा पापा.. पापा.. चिल्लाता रहा... लोग वीडियो बनाते रहे.. कुछ इंसानों ने कम्बल डालकर आग बुझाई*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*#UP : शाहजहांपुर* में कांट थाना क्षेत्र के गांव सिहरान निवासी ताहिर अली ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एसपी दफ्तर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कुछ लोगो ने कंबल डाल कर आग पर काबू पाया है। तब तक ताहिर अली गंभीर रूप से झुलस गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान उसका मासूम बेटा पापा.. पापा.. चिल्लाता देखा गया... लोग वीडियो बनाते रहे...

 जानकारी के मुताबिक एक युवक ने ताहिर अली की दो गाड़ियां किराये पर ली थीं। कुछ समय बाद उसने किराया देने से मना कर दिया था। मामला पुलिस तक गया तो पुलिस ने गाड़ी को चौकी में खड़ा करवा दिया था। अब उसकी गाड़ी पुलिस चौकी से गायब हो गई। ताहिर अली अपनी गाड़ी का पता लगाने के लिए चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ताहिर को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तीन लोगों के उकसाने पर ताहिर अली ने खुद को आग लगाई है। जानकारी होते ही स्टाफ ने तुरंत आग को बुझाया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसके पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। 

टिप्पणियाँ