*पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ जुटे 13 अखाड़ों के संत:कहा-माफी नहीं मांगी तो कथा नहीं होने देंगे; अरबों की संपत्ति जुटाने की जांच हो*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

राधा रानी और संत तुलसीदास जी को लेकर कथा के दौरान कही गईं बातों को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से कई संत नाराज हैं। संतों ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा जब तक माफी नहीं मांगते, तब तक उज्जैन में उनकी कोई भी कथा संत समाज होने नहीं देगा।
बुधवार को उज्जैन में षट्दर्शन संत समाज और तीर्थ पुरोहित एकजुट हो गए। पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ 13 अखाड़ों के संत, महंत, मंदिरों के पुजारी लामबंद हो गए। शहर के खाकचौक स्थित वैदेही गार्डन में प्रदर्शन किया। इसमें महंत रामेश्वर दास महाराज, महंत राघवेंद्र दासजी, महंत दिग्विजय दासजी, महंत भगवान दासजी, महंत मुनि शरण महाराज, महंत सेवागिरी महाराज, महंत ज्ञानदास दास महाराज, सांदीपनि आश्रम के रूपम व्यास, पंडित राहुल व्यास, पंडित मनीष उपाध्यय अंगारेश्वर मंदिर सहित धर्म सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय पुरोहित महासभा और धर्म यात्रा संघ के करीब 100 लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ 13 अखाड़ों के संतों ने प्रदर्शन किया। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ 13 अखाड़ों के संतों ने प्रदर्शन किया। 
उज्जैन में प्रदीप मिश्रा का विरोध होगा: महंत भगवानदास महंत भगवान दास ने कहा कि कल तक साइकिल पर घूमने वाला आज बड़ा कथावाचक बन गया है। सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। राधा रानी और तुलसीदास जी पर दिए गए बयानों की हम सभी संत निंदा करते हैं और ये प्रण लेते है कि प्रदीप मिश्रा जब तक माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उज्जैन में उनका विरोध होगा। इसके साथ ही उज्जैन में उनकी कोई भी कथा नहीं होने दी जाएगी। संतों ने कहा-प्रदीप मिश्रा के पास अरबों की संपत्ति कहां से आई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। देवी-देवताओं का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो संतों ने एडीएम अनुकूल जैन को पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एक ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान माता राधा रानी पर अर्नगल टिप्पणी की है। इसके अलावा संत तुलसीदास जी के विषय में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इससे उज्जैन ही नहीं देश व दुनिया के सनातनी भक्तों की भावना आहत हुई।
ज्ञापन में कहा- उज्जैन षट्दर्शन संत समाज और तीर्थ पुरोहित पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यासपीठ से की जा रही अर्नगल टिप्पणियों पर अपना विरोध प्रकट करते हैं। देवी-देवताओं का अपमान करने वाली प्रवृत्तियों पर विधि अनुसार कार्रवाई कर सनातन देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ संत समाज लामबंद हुआ। उनसे माफी मांगने की बात कही। उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ संत समाज लामबंद हुआ। उनसे माफी मांगने की बात कही।
तीन दिन से लगातार हो रहा है विरोध
सोमवार को सांदीपनि आश्रम के पुजारी और सांदीपनि जी की 202 पीढ़ी के सदस्य रूपम व्यास ने पंडित प्रदीप मिश्रा के राधा रानी के बयान से नाराज होकर कहा था कि प्रेमानंद जी और संतों के पास जाकर पंडित मिश्रा को माफी मांगनी चाहिए। शिव पुराण के नाम पर कई प्रकार के टोन टोटके कर रहे है। इस अवसर पर कहा कि विद्वत परिषद् से बात कर हम कोर्ट भी जा सकते है।


 

टिप्पणियाँ