*दलौदा द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार* *आरोपी के कब्जे से 42 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त* *इधर *दलौदा द्वारा अपह्रत हुई नाबालिक बालिका को ढुंढकर दस्तयाब किया*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
*दलौदा द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार* *आरोपी के कब्जे से 42 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त*
घटना का संक्षिप्त विवरण-- दिनांक 25.06.24 को थाना दलौदा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे रोड तहसील कार्यालय के थोडा आगे भावगढ फंटा तरफ तिरुपती बालाजी चाय की गुमटी के पास दबीश देते आरोपी सुरेशदास पिता मनोहरदास बैरागी उम्र 42 साल निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर का भागने लगा जिसको हिकमत अमली से पकडा व मुखबिर सुचना की पुष्टी होने पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए सुरेशदास के कब्जे वाली प्लेटीना मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 14 एमक्यु 8297 पर बंधे दो काले रंग के प्लास्टीक के कट्टो को मोटर साईकिल से निचे उतारकर तलाशी लेते कट्टो मे कुल 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी सुरेशदास पिता मनोहरदास बैरागी उम्र 42 साल निवासी रिण्डा को गिरप्तार किया गया। व बाद मौके कार्यवाही के पश्चात थाना दलौदा पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 319/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्द किया गया। आरोपी सुरेशदास से अवैध मादक पदार्थ लाने व ले जाने के संबंध मे पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी–
01. सुरेशदास पिता मनोहरदास बैरागी उम्र 42 साल निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर
जप्तशुदा माल –
01. अवैध मादक पदार्थ 42 किलोग्राम डोडाचुरा किमती करीब 210000/- रुपये
02. घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक MP 14 MQ 8297 किमती 40000/- रुपये
__________
*दलौदा द्वारा अपह्रत हुई नाबालिक बालिका को ढुंढकर दस्तयाब किया*
दलौदा पुलिस द्वारा द्वारा थाने के अपराध क्रमाकं 177/24 धारा 363 भादवि में अपह्रत हुई बालिका को इंदौर से ढुंढकर दस्तयाब किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 22.03.24 को फरियादी ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट किया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग भानजी को दिनांक 22.03.24 को कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरूद्द अप.क्र. 177/24 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित कर, अपह्त बालिका कि दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयास किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई SOP में दिए गए निर्देशो का पालन करते हुए अपह्त बालिका की पतारसी की गई। इसी तारतम्य में दौराने विवेचना मे बालिका के इंदौर मे होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम को इंदौर रवाना किया जाकर जहा बालिका के फोटो दिखाकर बालिका की पतारसी की जो बाद इंदौर से बालिका को ढुंढकर थाने लाकर दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें