*केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), उज्जैन के अधिकारियों की एक संयुक्त निवारक टीम ने सीबीएन इंदौर के साथ मिलकर 207 बैग पोस्ता भूसा बरामद किया*


जन जागृति  संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641


रतलाम / केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो उज्जैन के अधिकारियों की संयुक्त निवारक टीम ने सीबीएन इंदौर की टीम के  साथ मिलकर ढोढर जिला रतलाम टोल नाका पर एक ट्रक को रोका और उसमें किलोग्राम वजन वाले कुल 207 बैग पोस्ता भूसा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। विशेष सूचना मिलने के बाद कि राजस्थान के पंजीकरण नंबर वाला एक टाटा ट्रक मंदसौर से पंजाब पोस्ता भूसा लेकर जाएगा, सीबीएन उज्जैन और सीबीएन इंदौर के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और मंगलवार को रवाना किया गया।  संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई तथा सीबीएन अधिकारियों द्वारा वाहन की सफलतापूर्वक पहचान करने के पश्चात, ढोढर टोल नाका, तहसील-जौरा, जिला-रतलाम (म.प्र.) के पास टाटा ट्रक को रोका गया। उक्त ट्रक कवर कार्गो के रूप में पशु आहार ले जा रहा था। निरंतर पूछताछ करने पर वाहन में सवार लोगों ने बताया कि ट्रक में पशु आहार से भरे बैगों के नीचे पोस्ता भूसा छिपा हुआ है।


चूंकि सुरक्षा कारणों से मौके पर वाहन की तलाशी लेना संभव नहीं था, इसलिए इसे सीबीएन कार्यालय लाया गया। सीबीएन कार्यालय पहुंचने के पश्चात, उक्त ट्रक की गहन तलाशी ली गई तथा उसमें से कुल 4139.720 किलोग्राम पोस्त भूसा तथा 50 बैग पशु आहार बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के पश्चात, बरामद पोस्ता भूसा, ट्रक तथा कवर कार्गो को जब्त कर लिया गया तथा दो व्यक्तियों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एजेंसी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टिप्पणियाँ