*राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे:जयपुर-भरतपुर समेत 4 जिलों में बरसात; जालोर में सड़कों पर नदी के जैसे बहने लगा पानी..!!*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
*जयपुर*
जयपुर, भरतपुर और जालोर में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। इसके बाद बारिश शुरू हो गई।
जयपुर, भरतपुर, जालोर और बाड़मेर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदला। भरतपुर में दोपहर 2:45 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कहीं-कहीं छोटे आकार के ओले भी गिरे। तेज गरज के साथ करीब 20 मिनट तक बरसात हुई।
जयपुर शहर के कई इलाकों में दोपहर करीब 3 बजे से हवा और गरज के साथ 15 मिनट तक बारिश हुई। जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जालोर शहर सहित जिले के कई हिस्सों में दोपहर 3 बजे से 30 मिनट तक हवा के साथ तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। जालोर में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।
बाड़मेर शहर में दोपहर में बूंदाबादी हुई तो ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। मौसम में यह बदलाव स्थानीय स्तर पर वेदर सिस्टम बनने से हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- प्रदेश के कई जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
जालोर शहर में दोपहर 3 बजे हुई तेज बारिश के बाद कलेक्ट्रेट के सामने रोड पर पानी भर गया।
*दो अलग-अलग बने सिस्टम से बदला मौसम*
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन दो अलग-अलग सिस्टम बने हुए हैं। इन सिस्टम की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र के एरिया में बारिश हो रही है। वहीं राजस्थान में नमी सप्लाई हो रही है। इस कारण स्थानीय स्तर पर हवाओं की दिशा बदलने और नमी से लोकल लेवल पर बादल बनने और बारिश होने की गतिविधियां राजस्थान में देखने को मिल रही है।
आज भी बादल छाने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आज भी राजस्थान के कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बादल छाने के साथ धूप कमजोर रह सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।
*प्रदेश में बारिश की फोटोज...*
भरतपुर में दोपहर 12 बजे तक तीखी धूप थी। इसके बाद अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। दोपहर 2:45 बजे बारिश शुरू हो गई।
तस्वीर यपुर शहर के गोपालपुरा बाइपास पर त्रिवेणी
तस्वीर बाड़मेर की है। यहां दोपहर करीब 2:45 बजे बारिश शुरू हो गई थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें