*सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूची बना रहा प्रशासन, एक व्यक्ति ने की 800 शिकायत*
जन जागृति संगम न्यूज़
ब्लैकमेलर्स की सूची बन रही, जांच के बाद कार्रवाई करेगा प्रशासन, 224 ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जो आदतन शिकायतकर्ता माने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत करने वाले आवेदकों की गहन जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उन आवेदकों की पहचान करना है, जो बार-बार शिकायत करके विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत 224 ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जो आदतन शिकायतकर्ता माने जा रहे हैं। इन आवेदकों की लगातार शिकायतें और प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिशों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को सतर्क किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें