*शामगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो डोडाचूरा और मारुति स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी फरार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 

मंदसौर- शामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा , सिल्वर रंग की मारुति स्विफ्ट वीडीआई कार (क्रमांक MP09 CL 9604) से 100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है

*घटना का विवरण*
20 दिसंबर 2024 को शामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति स्विफ्ट कार में अवैध डोडाचूरा लाया जा रहा है , पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए

*पुलिस कार्रवाई*
मौके पर गाड़ी की तलाशी लेने पर कार में 5 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 100 किलोग्राम डोडाचूरा मिला , मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹2 लाख है , जबकि गाड़ी की कीमत लगभग ₹5 लाख बताई गई

टिप्पणियाँ