*गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने वाले 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नीमच कैंट थाने पर मामला दर्ज*
जन जागृति संगम
नीमच । 20 दिसंबर 2024 जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दिनांक 19 दिसंबर 2024 को नीमच शहर के प्रमुख विजय टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला जलाया गया था! जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केंट थाना नीमच पर 14, कार्यकर्ताओं के नाम धारा 223 बीएनएस 3(5) के तहत दण्डनीय होने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, राकेश सोनकर, तरुण बाहेती, इकबाल कुरैशी, इकराम पहलवान, जावेद दुर्रानी, शराफत, बृजेश मित्तल, आशा सांवर, बाबू सलीम, मोनू लॉक्स, हरगोविंद दीवान पार्षद, राकेश अहीर, गजेंद्र यादव (ठेकेदार) व अन्य लोगों के द्वारा जिला दणडाधिकारी के आदेश आगामी त्योहारों के दौरान धार्मिक, आयोजन, जुलूस, रैली आदि की अनुमति संबंधी अनुविभागीय दंडाधिकारी से लेना अनिवार्य होता है! कलेक्टर के आदेश के बिना अनुमति लिए एकत्र एवं पुतला दहेन के आदेश का उल्लंघन करना पाया गया! जो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 223 बीएनएस 3(5) के तहत् दण्डनीय होने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें