25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आंदोलन
जन जागृति संगम
भोपाल, मध्य प्रदेश। 25 दिसंबर को भाजपा महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में सुशासन दिवस मनाती हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा का सर्वत्र कुशासन विद्यमान है जो की वाजपेयी जी के सपनों को चकनाचूर कर रहा है। "भाजपा का यह कैसा सुशासन या कुशासन " की थीम पर एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी के ऊपर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में उनके त्यागपत्र की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी 25 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत सभी जिलों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र शर्मा विकल ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त कार्यक्रम सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में "भाजपा का यह कैसा सुशासन या कुशासन " की थीम पर होगा जिसमे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से त्यागपत्र की मांग भी की जावेंगी।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश
9826270178

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें