*महिला तांत्रिक के कहने पर किया सौतेली मां का मर्डर:उदयपुर में 2 साल बाद गड्‌ढे से बॉडी निकाली तो मिलीं हड्डियां*

जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 

उदयपुर, परिवार के सदस्य बीमार न पड़ें, इसके लिए सौतेले बेटे ने महिला तांत्रिक के कहने पर मां की निर्मम हत्या कर दी। बेटे ने मां को पहले किडनैप किया, फिर उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे एक गड्‌ढे में गाढ़ दिया।
मामले का खुलासा करीब सवा दो साल बाद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला तो सिर्फ हड्डियां मिलीं।
हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को सौतेले बेटे, महिला तांत्रिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र का है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया- 8 सितंबर 2022 को घटना हुई थी, अगले दिन 9 सितंबर को ऋषभदेव थाने में हत्या करने वाला सौतेला बेटा अपने पिता के साथ पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब सवा दो साल तक किसी को इसकी खबर नहीं लगी।

आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार को महिला के गढ़े हुए शव को बाहर निकाला गया तो शव के रूप में सिर्फ हड्डियां मिलीं।
पुलिस ने महिला तांत्रिक रोडकी पत्नी मानाराम अहारी, सौतेले बेटे कन्हैयालाल पिता सुखलाल अहारी और उसके साथी जीवा पिता भैरा अहारी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल अन्य आरोपी अनिल पिता सुखलाल मीणा, विजय पिता शांतिलाल, फुलबा पत्नी कन्हैयालाल और रेखा पत्नी जीवा मीणा फरार हैं।
तांत्रिक ने सौतेली मां को मारने की बेटे को दी थी सलाह एसपी गोयल ने बताया- आरोपी कन्हैयालाल पिता सुखलाल की पहली पत्नी का लड़का है। सुखलाल की पहली पत्नी की मृत्यु होने के कारण उसने 8 साल पहले संगीता देवी से नाता विवाह किया था। सुखलाल की पहली पत्नी के 3 लड़के और 2 लड़की हैं। वहीं, संगीता देवी की 3 लड़कियां हैं।
आरोपी कन्हैयालाल का लड़का अक्सर बीमार रहता था। उसकी व उसके भाई अनिल की पत्नी भी बीमार रहती थी। उनके इलाज के लिए वह ढाई साल पहले तांत्रिक रोड़की देवी के संपर्क में आया। तांत्रिक रोड़की ने कन्हैयालाल को बताया कि तुम्हारी दूसरी मां तंत्र विद्या करती है, इसी कारण तुम्हारा लड़का बीमार रहता है। वह तुम्हारा पूरा घर साफ कर देगी।

पुलिस ने महिला तांत्रिक रोडकी पत्नी मानाराम अहारी, सौतेले बेटे कन्हैयालाल अहारी(जैकेट में) और उसके साथी जीवा पिता भैरा अहारी को गिरफ्तार किया है।
जब कन्हैयालाल ने उपाय पूछा तो तांत्रिक ने उसकी सौतेली मां को मारकर गाढ़ने की सलाह दी। इसके बाद कन्हैयालाल मीणा, तांत्रिक रोड़की देवी सहित अन्य साथियों ने मिलकर महिला संगीता को मारने की योजना बनाई। इसके बाद बड़े ही शातिर तरीके से उसकी हत्या कर शव गाढ़ दिया। इसके बाद भी सौतेला बेटा पिता कन्हैयालाल के साथ रिपोर्ट देने पुलिस थाने पहुंचा और पिता को दिलासा देता रहा। जिससे किसी को उस पर शक नहीं हो सके।
घटन के बाद गांव से बाहर रहने लगा था आरोपी ऋषभदेव थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया- आरोपी कन्हैयालाल घटना के बाद से अपने परिवार के साथ गांव से बाहर रहने लगा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह किसी तांत्रिक के संपर्क में है। ऐसे में उस पर नजर रखी गई। फिर शक होने पर उसे डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

टिप्पणियाँ