*एसीएस श्री राजोरा ने गांधीसागर बांध का किया निरीक्षण* *अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3D मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश*

जन जागृति संगम डेस्क न्यूज
9302003334



मंदसौर 16 नवंबर 25/ कार्यपालन यंत्री गांधीसागर श्री चरावंडे ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, भोपाल श्री राजेश राजोरा द्वारा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांधीसागर बांध का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के दौरान एसीएस श्री राजोरा ने बांध पुनर्वास एवं सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बांध की गैलरी में रीमिंग कार्य, बांध पर ग्राउटिंग कार्य तथा अन्य तकनीकी सुधारों का अवलोकन शामिल था। 

उन्होंने बांध से संबंधित आगामी आवश्यक कार्यों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की।

इसी क्रम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा बांध की बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3D मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए


एसीएस श्री राजोरा ने बांध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए CISF/SISF की तैनाती के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ