*एमपी में शीत लहर का प्रकोप जारी सबसे सर्द 6 शहरों में पहले नंबर पर राजगढ़, पारा पहुंचा छह डिग्री *
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
भोपाल। उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं और राजस्थान से सर्द व शुष्क हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। रविवार को भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। रात का सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह सबसे कम टेम्प्रेचर है। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, बैतूल और मलाजखंड में शीतल दिन रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में भोपाल में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इंदौर में 25 नवंबर 1935 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
*अभी ये मौसम प्रणालियां सक्रिय-:*
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे सोमवार को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है, उसके बाद ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है।
*पचमढ़ी-ग्वालियर से ठंडे भोपाल-इंदौर-:*
आठ नवंबर से भोपाल, इंदौर, राजगढ़ लगातार तीव्र शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। इसके विपरीत हिल स्टेशन पचमढ़ी और ग्वालियर के तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही। इस पर मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी और उत्तरी बना हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें