*15 जनवरी को आम आदमी पार्टी की आमसभा नीमच में* *मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं तमिलनाडु प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे गौंड बस्ती शिक्षक कॉलोनी नीमच में एक आमसभा का आयोजन आम आदमी पार्टी द्वारा रखा गया है। यह सर्वविदित है की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी द्वारा जनमानस को जागरूक करने एवं भाजपा की कमियों को उजागर करने के लिए आम सभाये आयोजित की जा रही है। उक्त आमसभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं तमिलनाडु प्रदेश प्रभारी श्री पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभा को सम्बोधित करेंगे एवं सभा समाप्ति बाद प्रेस साथियो से रूबरू होंगे। आप के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने आमजन एवं साथियो से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया है.
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
आम आदमी पार्टी
9826270178

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें