*मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत 100 युवाओं की काउसलिंग करवाएं - चंद्रा* *आई.टी.आई. प्राचार्य छात्रों की इंडस्‍ट्रीयल विजिट करवाए-कलेक्‍टर* *कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 23 मार्च 2026, कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को  कलेक्‍टोरेट सभा कक्ष  नीमच में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जि.पं.सीईओं  अमन वैष्‍णव सहित जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थिति थे ।
बैठक में कलेक्‍टर ने अप्रैल माह के प्रथम सप्‍ताह में 50-50 युवाओं के दो  बेच में काउसलिंग सत्र आयोजित कर , उन्‍हे मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत स्‍थानीय उद्योगों  में अप्रेटिसशिप  करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।बैठक में आगामी दिनों में  जिला मुख्‍यालय पर वृहद रोजगार मेला आयोजित कर अधिकाधिक  युवाओं का  प्‍लेसमेंट करवाने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए गये । 
कलेक्‍टर ने रोजगार मेले  की विस्‍तृत कार्य योजना तैयार कर जिला पंचायत सीईओं के माध्‍यम से आगामी वर्ष में रोजगार मेला आयोजन का केलेन्‍डर जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में इन्‍डस्‍ट्रीयल विजिट की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने  निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में सभी आई.टी.आई.प्राचार्य संस्‍था के छात्रों की इडस्‍ट्रीयल विजिट अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्‍होने इस वर्ष  में इन्‍डस्‍ट्रीयल वीजिट नही करवाने वालें आई.टी.आई. प्राचार्यो को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।कलेक्‍टर ने सभी आई.टी.आई  प्राचार्यो  को अपनी संस्‍था के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष ध्‍यान  देने के निर्देश भी दिए। बैठक में उद्योगो के प्रतिनिधियों और उपस्थिति समिति सदस्‍यों ने भी महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*