*जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 17 मार्च को*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 16 मार्च 2026, जिला आबकारी अधिकारी ने बताया, कि नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्‍डर/ ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन के तृतीय चरण में निष्‍पादन से शेष रही चतुर्थ चरण हेतु 50 कंपोजिट मदिरा दुकाने जो कि 19 समूहों में हैं। चतुर्थ चरण में निष्‍पादन हेतु ईच्‍छुक पात्र आवेदकों से शासन द्वारा घोषित शर्तो व प्रक्रिया के तहत एनआईसी के पोर्टल https://mptender.gov.inके माध्‍यम से निर्धारित आरक्षित मूल्‍य पर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन आमंत्रित किए गये है। समूहों का विवरण, उनका आरक्षित मूल्‍य, जमा की जाने वाजी धरोहर राशि एवं निष्‍पादन कार्यालय के बारे में विस्‍तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्‍त की जा सकती हैं।
      ई-टेण्‍डर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन) हेतु ऑनलाईन टेण्‍डर प्रपत्र डाउन लोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 16 मार्च 2026 को प्रात:10  बजे से 17 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 17 मार्च 2026 को दोपहर 4.05 बजे से रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन अंतर्गत ऑक्‍शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 17 मार्च 2026 को सायं5.30 बजे से सायंकाल 6.50 बजे तक (तत्पश्‍चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्‍डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्‍शन समाप्‍त होने अथवा 17 मार्च 2026 को सायंकाल 6 बजे (जो भी बाद में हो) रहेगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया