*बस स्टैंड पर कार्रवाई: 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ एमपी का आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम 9302003334:


चित्तौड़गढ़, 11 मार्च। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ मध्यप्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों के भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हरविंदर तथा कांस्टेबल कन्हैया लाल, जगदीश, राकेश, रणजीत, हेमंत और सरिया राम शामिल थे। टीम ने बस स्टैंड निम्बाहेड़ा पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर उसके बैग की नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बैग में रखी पारदर्शी थैली से 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी जसवंत नागदा (30) पुत्र कन्हैयालाल नागदा निवासी रेवली देवली, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*

शीतला सप्तमी🔥 की पूजा विधि विधान से संपन्न।