*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

जन जाग्रति संगम न्यूज 
9302003334



मंदसौर। दलौदा पुलिस थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, एंड्रॉइड मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें और एक चाकू जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बामेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा के उप निरीक्षक राधेश्याम पंवार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
चाकू की नोक पर की लूट
पुलिस के अनुसार 13 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे फरियादी विजय बोरासी (20) निवासी इमली चौक, थाना दलौदा अपने दोस्तों भूपेन्द्र और ऋषिराज के साथ मोरखेड़ा से घर लौट रहा था। इसी दौरान अयान, जुबेर, फैजान और वसीम मोटरसाइकिल लेकर पहले से खड़े थे। आरोपियों ने हाथ देकर उन्हें रोका और चाकू दिखाकर मारपीट करते हुए 2000 रुपये नगद और एक एंड्रॉइड मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 68/26 धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2000 रुपये नगद, एक एंड्रॉइड मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और एक चाकू जब्त किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। अयान पिता रईस मेवाती (20) निवासी सोनगिरी, वसीम पिता याकूब मेवाती (23) निवासी सोनगिरी
जुबेर उर्फ जुम्बा पिता फारुख मेवाती (18) निवासी मोरखेड़ा
फैजान उर्फ मुस्तफा पिता मोहम्मद इशाक मेवाती (19) निवासी बानीखेड़ी की मामले में गिरफ्तारी हुई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक राधेश्याम पंवार, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक सीताराम शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह पंवार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह गौर, आरक्षक जितेन्द्र कटारिया, आरक्षक जितेन्द्र कोठे, आरक्षक लाजपत राय सेन और आरक्षक सागर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*