*किसान कल्याण वर्ष 2026: गेहूं उपार्जन के लिए 66 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

मंदसौर, 11 मार्च। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत रबी विपणन वर्ष के लिए जिले में किसानों के पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया है। अब तक कुल 66 हजार 32 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
जिले की विभिन्न तहसीलों में भी बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है। सीतामऊ तहसील में सबसे अधिक 12 हजार 953 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके अलावा मल्हारगढ़ में 8 हजार 547, मंदसौर तहसील में 8 हजार 141, शामगढ़ में 8 हजार 91 तथा सुवासरा में 8 हजार 60 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है।
वहीं भानपुरा में 6 हजार 374, गरोठ में 6 हजार 435, दलौदा में 5 हजार 863 तथा मंदसौर नगर क्षेत्र में 1 हजार 568 किसानों ने भी पंजीयन कराया है।
गेहूं के अलावा अन्य फसलों के लिए भी किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में चना फसल के लिए 14 हजार 288 किसानों, मसूर के लिए 4 हजार 768 किसानों तथा सरसों के लिए 3 हजार 889 किसानों ने पंजीयन कराया है।
प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया था, जिससे बड़ी संख्या में किसान आसानी से अपना पंजीयन करा सके।
किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत शासन का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाना है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे उपार्जन से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निर्धारित समय पर अपनी उपज उपार्जन केंद्रों पर विक्रय के लिए लाएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*

शीतला सप्तमी🔥 की पूजा विधि विधान से संपन्न।