*//जल गंगा संवर्धन अभियान-2026//* *कलेक्‍टर चंद्रा ने अमृत सरोवर एवं जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण कार्यो का किया स्‍थल निरीक्षण*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 25 मार्च 2026,  कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा बुधवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से तालाबों की मिट्टी निकालकर तालाब गहरीकरण के लिए चिन्हित कार्यो और अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव, जनपद सीईओ  आरीफ खान, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित थे। 
     
 
कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच विकासखण्‍ड के गांव ढोलपुरा में अंकुर उपवन में पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की सराहना की। उन्‍होने इस अंकुर उपवन के समीप ही नाले पर जनभागीदारी से बड़े तालाब निर्माण कार्य के स्‍थल का मौका मुआयना किया। कलेक्‍टर ने सरपंच एवं उपयंत्री को ढोलपुरा तालाब निर्माण में जनसहयोग से मिट्टी निकाल कर सड़क से लगी लंबी पाल बनाने और अच्‍छे बडे़ जलाशय का निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए। 
     
 
कलेक्‍टर  चंद्रा ने ढोलपुरा में 15 लाख की विधायक निधि से निर्माणाधीन सामुदायिक डोम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और डोम के फर्श पर डाली गई काली चूरी व मिट्टी पर काम्‍पेक्‍शन करवाने के निर्देश भी सरपंच श्री गोपाल अहीर को दिए। कलेक्‍टर ने डोम के समीप गांव ढोलपुरा में इस साल निर्मित जलाशय का निरीक्षण किया। जलाशय में मगरमच्‍छ दिखने पर उन्‍होने वन विभाग को सूचित कर, इन मगरमच्‍छों का रेस्‍क्‍यू कर गांधी सागर जलाशय में छोड़ने के निर्देश भी दिए। इस जलाशय में काफी मात्रा में पानी भरा हुआ पाया गया है। 
       
कलेक्‍टर  चंद्रा ने थड़ोली में प्रस्‍तावित अमृत सरोवर के निर्माण स्‍थल का निरीक्षण किया और इस अमृत सरोवर का आकार बढ़ाकर बड़ा सरोवर निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने अमृत सरोवर की पाल को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए। 
      

कलेक्‍टर ने ग्राम जावी में अमृत सरोवर (डग आउट) निर्माण कार्य का अवलोकन किया और इस डग आउट में जल भराव क्षमता व जल भराव की अवधि आदि की जानकारी ली तथा निर्देश दिए, कि इस तालाब के पानी का उपयोग मत्‍स्‍य पालन के लिए किया जाए। उन्‍होने जावी के डग आउट से ओर मिट्टी निकालकर उसे गहरा करने के निर्देश दिए, जिससे कि किसानों को खेतों के लिए मिट्टी मिल सके और डग आउट की जल भराव क्षमता भी बढ़ सके। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सेमली चंद्रावत में जनभागीदारी से पंचायत द्वारा निर्मित किए जा रहे तालाब एवं वेस्‍टवियर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की सराहना की।                  

उन्‍होने उपयंत्री को इस तालाब से सिंगोली रोड़ निर्माण के लिए ठेकेदार को मिट्टी ले जाने की अनुमति प्रदान करने की बात भी कही। साथ ही गहरीकरण के लिए पंचायत को भी मिट्टी किसानों के उपयोग के लिए ले जाने की अनुमति प्रदान करने की बात कही। 
     
 
कलेक्‍टर ने सेमली चंद्रावत जलाशय की वेस्‍टवियर के लेवल को चेक करने के निर्देश भी उपयंत्री को दिए। 

उन्‍होने कुचडौद पंचायत के ग्राम धोकलखेड़ा में प्रस्‍तावित अमृत सरोवर निर्माण स्‍थल का निरीक्षण कर, प्रस्‍तावित स्‍थल को उपयुक्‍त बताते हुए स्‍टीमेंट बनाकर प्रस्‍तुत करने के निर्देश उपयंत्री को दिए। साथ ही अमृत सरोवर की पडल गहरी बनाने के निर्देश भी दिए।  
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*