*बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित* *जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 11 मार्च 2026,जिलें में संचालित एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्‍य से कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा में निर्देशन में बुधवार को जिले में महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं एन.आर.एल.एम. के मैदानी अमले का दल गठन कर, संयुक्त मोबिलाईजेशन की कार्ययोजना बनाई गई। इस योजना के परिणाम स्वरूप जिले में अब तक का एक दिवसीय सर्वाधित टीकाकरण हुआ। 
   
   
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि महाअभियान आयोजन के लिये जिले में विशेष तैयारी की गई तथा मॉनिटरिंग कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान दिवस बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सिविल हास्पिटल जावद, प्रा.स्वा.केन्द्र डीकेन, प्रा.स्वा.केन्द्र सरवानिया महाराज में संचालित टीकाकरण बुथ का औचक निरीक्षण किया तथा प्रदाय की जा रही सेवाएं की जानकारी ली।  इस अवसर पर श्री वैष्णव द्वारा मोबिलाईजेशन टीम से चर्चा करते हुए व्यवहारिक कठिनाईयों के बारें में जाना तथा दल को आगामी दिवस में अच्छा कार्य करने के लिये निर्देश प्रदाय किये।
     
  
महाअभियान में अनुविभागीय अधिकारी नीमच श्री संजीव साहू, अनुविभागीय अधिकारी जावद सुश्री प्रिती संघवी  नाहर, के साथ ही जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारि‍यों द्वारा भी टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा द्वारा प्रदाय निर्देशानुसार महाअभियान निरंतर जारी रहेगा एवं फील्ड का दल संयुक्त रूप से प्रतिदिन मोबिलाईजेशन कार्य करेगा। जिससे अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को टीकाकृत कर बालिकाओं के भविष्य के सर्वाईकल कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदाय की जा सके। 
 
     
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.प्रसाद ने बताया, कि आगामी दिवस में भी अभियान के दिवस आयोजित सत्र स्थल पर निरंतर टीकाकरण की सेवाए प्रदाय की जावेगी। जहा पर 14 वर्ष की किशोरियों को टीके लगाए जावेगे। डा.प्रसाद ने बताया, कि उक्त टीका पूर्णतः सुरक्षित होकर जिले में अब तक 700 से अधिक टीके लग चुके है। अभी तक इसका कोई भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। सभी किशोरियां भय मुक्त होकर अफवाहो पर ध्यान नहीं देते हुए अपने भविष्य को कैंसर जैसी भयावह बिमारी के खिलाफ सुरक्षित करें।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*

शीतला सप्तमी🔥 की पूजा विधि विधान से संपन्न।