*इंदौर अग्निकांड के 8 दिन बाद घटनास्थल पर मिला 8 वर्षीय बच्चे का धड़, चुपके से दफनाया*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
इंदौर। पूरे मध्य प्रदेश को हिला देने वाले इंदौर अग्निकांड में पुलिस की जांच जारी है। घटना को 8 दिन बीत गए हैं लेकिन आगजनी का कारण अभी भी पता नहीं चल सका है। शहर के तिलक नगर इलाके के बृजेश्वरी एनएक्स में भीषण अग्निकांड हुआ था। घटना की जांच में पुलिस के साथ ही कई विभाग जुटे हैं। बिजली कंपनी भी अलग से जांच कर रही है। इसी दौरान घटनास्थल पर मासूम बच्चे का जला हुआ धड़ मिला।
*अग्निकांड में हुई थी 8 लोगों की मौत*
शहर के बृजेश्वरी एनएक्स में आगजनी से कारोबारी मनोज पुगलिया उनके साले विजय सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई थी शुरू में बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक कार को चार्ज पर लगाया था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई मृतक के बेटे सौरभ ने बताया था कि उसने इलेक्ट्रॉनिक कार को चार्ज पर लगाया ही नहीं था तो यह घटना कैसे घटित हुई? इसके बाद पुलिस ने विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर जांच शुरू की।
*आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं*
इसके बाद अनुमान लगाया गया कि विद्युत वितरण कंपनी के बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ इसी से आग भड़की। विद्युत वितरण कंपनी भी जांच करने में जुटी है। अभी तक कोई भी विभाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है पुलिस भी संबंधित विभागों द्वारा मिली जांच रिपोर्ट के बाद घटना के तह तक जाने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ भी खाली हैं पुलिस और नगर निगम की टीम एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस को मौके पर 8 वर्षीय बच्चे तनय का धड़ मिला है, जिसे तिलक नगर मुक्तिधाम में दफना दिया गया। पिछले दिनों तनय के हाथ और पैर के कुछ हिस्से मिले थे, जिन्हें उनके परिजनों द्वारा दफना दिया गया था अभी भी पुलिस अग्निकांड मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी मनीष लोधा का कहना है पुलिस की जांच जारी है प्रत्यक्षदर्शियों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के भी बयान लिए जा चुके हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें