*पोरवाल समाज के पितृ पुरुष टोडरमलजी की जयंती मनाई गई। 🚩🚩🚩🚩🚩*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
🔥 मल्हारगढ़।🔥 पोरवाल समाज के पितृ पुरुष राजा टोडरमल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्टेशन रोड स्थित टोडरमल जी की प्रतिमा पर सायंकाल 5 बजे पोरवाल समाज अध्यक्ष अभिषेक मुजावदिया एवं समाजजनों द्वारा टोडरमल जी की प्रतिमा पर पुजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात ढोल - ढमाको एवं बैंड बाजो के साथ प्रतिमा स्थल से विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में महिला ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रही थी । चल समारोह का सद्भावना समिति, भारतीय जनता पार्टी,काली कल्याण धाम, पोरवाल युवा संगठन द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह बस स्टैंड, देवरा चौक,गांधी चौक होते हुए चारभुजा नाथ मंदिर पर पहुंचा जहां महाआरती की गई उसके पश्चात प्रसाद वितरित की गई एवं कार्यक्रम का समापन हुआ।
चल समारोह में पोरवाल समाज के अध्यक्ष अभिषेक मुजावदिया, रमेशचन्द मंडवारीया,हरीश रत्नावत, संजय रत्नावत, पूर्व सभापति हेमंत गुप्ता, सुरेश मंडवारिया, अनिल पोरवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, सुनिल कुमार पोरवाल, अनिल पोरवाल, दिनेश पोरवाल,जमनालाल पोरवाल,राजेंद्र पोरवाल, शांतिलाल गुप्ता, सत्यनारायण मेहता, अशोक मंडवारिया,गोविंद गुप्ता, बलराम भूत, विजय गुप्ता ,संजय गुप्ता, विशाल मंडवारीया,यश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।🔥🔥🔥🔥🔥🔥 जनहित में जारी। ज्ञानेश प्रजापति



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें