साहू समाज नीमच ने , माँ कर्मा देवी जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया|

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई का 1009वां जन्मोत्सव साहू समाज, नीमच के समाजजनों द्वारा रविवार शाम शहर के चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे स्थित समाज के मां कर्मा भवन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाना | 


कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्माबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री तरुण बाहेती, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जी जैन, साहू समाज अध्यक्ष निर्मलदेव नरेला उपाध्यक्ष गोपाल नरेला चंद्र साहू नितिन टेलर मंचासीन रहे। 


कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन समाज के अध्यक्ष निर्मलदेव नरेला ने प्रस्तुत किया। 


इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और माँ कर्मा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग  पर चलने की बात कही। 


कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बालक-बालिकाओं के लिए चेयर रेस सहित विभिन्न खेलकूद आयोजित किये जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेताओ को ईनाम वितरित किये गए|



साथ ही समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मैडल से सम्मानित किया गया| समाज की महिलाओं ने भी फाग महोत्सव मनाया , आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर उत्कृष्ट अभिनय किया और सबका मन मोह लिया , वहीं महिलाओं द्वारा इस दौरान मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ नृत्य किया तथा रंग-गुलाल लगाकर और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी । 




मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों  ने समाज के कक्षा 1 से 12 वीं तक के 80 %  से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही खेल के क्षेत्र में भी समाज का नाम रोशन करने वाले समाज के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया|  


अंत में समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को पट्टा स्मृतिस्वरूप भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन नितिन साहू तथा अंत में आभार  निर्मल देव नरेला जी द्वारा  किया गया और कार्यक्रम समाप्ति उपरांत माँ कर्मा सहित भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगा कर सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी का आनंद लिया|

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया