*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच - ग्राम डूंगला से आधा किलोमीटर दूरी पर रोड एक्सीडेंट में अचेत अवस्था में रोड पर पड़े दो घायल व्यक्ति को उक्त रोड से गुजर रहे कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रोहित माली एवं श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम धनगर ने गाड़ी रोक तुरंत दोनों घायल व्यक्तियों को बिना देर किए अपनी गाड़ी में बिठाकर शासकीय चिकित्सालय डूंगला में पहुंचा उपचार चालू करा मानवता की मिसाल कायम की
बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ के निवासी होकर किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने प्रतापगढ़ आए थे वापस घर जाते समय किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अपने वाहन से इन्हें टक्कर मार कर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था सही समय पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति व श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मोके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाने एवं उनके इलाज में सहयोगी रहे !

घायलों को समय पर चिकित्सा उलझा देने पर बहुत-बहुत बधाई यही मानव कल्याण का कार्य
जवाब देंहटाएंघायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने पर बहुत-बहुत बधाई
हटाएं