दुखद खबर पिपलिया मंडी। नगर के समाजसेवी व पूर्व पार्षद श्री हरिप्रसादजी गेहलोद का निधन।
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर के लोकप्रिय जनसेवक एवं पूर्व पार्षद श्री हरिप्रसाद गेहलोत का आकस्मिक निधन बुधवार, दिनांक 18 मार्च 2026 को हो गया। वे स्वर्गीय श्री भंवरलाल जी के सुपुत्र एवं भगवती प्रसाद गेहलोत के छोटे भाई, दिलीप, अनिल और योगेश गेहलोत के काकाजी तथा अंकित गेहलोत के पूज्य पिताजी थे। श्री गहलोत अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे नगर में कांग्रेस पार्षद दल के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते थे। स्वर्गीय गेहलोत की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान गेहलोत भवन (एम.पी. स्कूल के सामने), पिपलिया मंडी से सायं 4 बजे पैदल प्रारंभ होगी, जो गांधी चौराहे के पास ब्रिज कॉर्नर तक जाएगी। इसके पश्चात मोक्ष वाहन द्वारा पिपलिया पंथ स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें