*राठौर समाज की आठ महिलाओं ने सामूहिक गणगौर का किया उद्यापन*
जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ
जगदीश राठौर 9425490641
जावरा- हमारी संस्कृति व महिलाओं के धार्मिक पर्व में सामूहिक गणगौर उद्यापन का अपना महत्व है । जब सामूहिक गणगौर की परंपरा श्रीमती रजनी अरोड़ा ने प्रारंभ की तो इसे काफी सराहना मिली इसी तर्ज पर राठौर समाज की महिलाओं ने पहली बार इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है ।
श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना नंदकिशोर राठौर, सचिव श्रीमती रचना मोहित राठौर ,उपाध्यक्ष एवं पत्रकार मधुबाला राठौर जगदीश राठौर पत्रकार, सचिव श्रीमती प्रीति मुकेश भाटी एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खाचरोद रोड जावरा स्थित राठौर धर्मशाला में ईश्वर पार्वती गणगौर माता की पूजा अर्चना की गई ।
पंडित रविंद्र उपाध्याय पप्पू भैया ने पूजा अर्चना कराई तथा उपस्थित महिलाओं को कथा सुनाकर सामूहिक उद्यापन कराया । उद्यापन आयोजन के पश्चात सभी महिलाओं ने सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की।
सामूहिक उद्यापन में श्रीमती श्यामा बाई पुरुषोत्तम सिंघल, श्रीमती सुशीला देवी शिवनारायण राठौर, श्रीमती मंजू कमल सिंघल, श्रीमती साधना कृष्णा सिंघल, श्रीमती अनीता गोपाल राठौर, श्रीमती टीना पुखराज सिंघल, श्रीमती मालती राजेश राठौर , श्रीमती मंजू देवी लखन राठौर (प्रसिद्ध लहसुन मंडी व्यापारी) ने उद्यापन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता का निर्वाह किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें