*सरहुल, प्रकृति को धन्यवाद कहने का पर्व*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


Sarhul 2026: प्रकृति पर्व सरहुल  21 मार्च 2026 को मनाया जाता है. सरहुल पर्व आदिवासी समाज का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो प्रकृति के प्रति आभार और सम्मान को दर्शाता है. यह पर्व इस विश्वास पर आधारित है कि प्रकृति ही जीवन का आधार है और मनुष्य का अस्तित्व उसी पर निर्भर करता है.
पतझड़ के मौसम से पहले जब सखुआ (साल) के फूल खिलते हैं, तब सरहुल का आगमन होता है. इस पूजा के साथ ही आदिवासी नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन घरों में विशेष पकवान जैसे गुड़ पिठ्ठा और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और सामूहिक रूप से खुशियां मनाई जाती हैं.

पर्व के अलग-अलग नाम

सरहुल शब्द दो भागों से मिलकर बना है-'सर' और 'हुल'. 'सर' का अर्थ सखुआ का फूल या 'सर्व' होता है, जबकि 'हुल' का अर्थ क्रांति या परिवर्तन से है. इस प्रकार, सखुआ फूलों के खिलने को एक नई शुरुआत और परिवर्तन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. अलग-अलग जनजातीय भाषाओं में इस पर्व के विभिन्न नाम हैं. मुंडारी, संताली और हो भाषा में इसे 'बा' या 'बरहा पोरोब' कहा जाता है, खड़िया में 'जॉकौर', कुड़ुख में 'खही' या 'खेखेल बेजा', जबकि नागपुरी, कुरमाली और खोरठा भाषाओं में इसे सरहुल ही कहा जाता है.

मछली और केकड़े का महत्व

सरहुल पर्व में मछली और केकड़ा पकड़ने की परंपरा का विशेष महत्व है. आदिवासी मान्यताओं के अनुसार, ये जीव पृथ्वी के पूर्वज माने जाते हैं. एक लोककथा के अनुसार, मछली और केकड़े ने समुद्र की गहराई से मिट्टी निकालकर धरती के निर्माण में मदद की थी. पकड़े गए केकड़ों को खेतों में डालने की परंपरा है, जिससे अच्छी फसल होने की कामना की जाती है.

1967 में सरहुल का विस्तार

सन् 1967 में सरहुल की शोभायात्रा ने एक बड़े सामाजिक आयोजन का रूप लिया. इस वर्ष राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व के उभरने के कारण इस पर्व को व्यापक पहचान मिली. इसके बाद आसपास के गांवों और जिलों में भी सरहुल की धूम बढ़ने लगी और यह एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित हो गया.

केकड़े से जुड़ी मान्यताएं

आदिवासी समाज में केकड़े को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि केकड़े ने पूर्वजों को संकट के समय आश्रय दिया था, इसलिए सरहुल के दिन उसकी पूजा भी की जाती है. केकड़े को धागे में बांधकर घर में सुरक्षित रखा जाता है और बाद में उसका चूर्ण बनाकर धान के बीज और गोबर में मिलाया जाता है. यह विश्वास है कि जैसे केकड़ा अधिक संख्या में अंडे देता है, वैसे ही फसल भी भरपूर होगी.

✧ धार्मिक और अध्यात्मिक

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ