*नीमच में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर जोर* *भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा, भीतरघातियों पर भी मंथन*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। जिला युवा कांग्रेस नीमच की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 24 मार्च को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में संभाग प्रभारी जावेद पटेल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहनसिंह मन्नू बन्ना विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ने की रणनीति बनाई गई। साथ ही प्रदेश एवं देश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा और जमीनी स्तर पर काम करना होगा। बैठक में पार्टी के भीतर रहकर संगठन को कमजोर करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाने पर भी मंथन किया गया।
इस अवसर पर मनासा विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नीमच विधानसभा उपाध्यक्ष यश लोहार, जावद विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन, जावद विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह, राहुल बैरागी, ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद धनगर, वैभव जैन, सतु भील, रघुवीर सिंह, अभिषेक टेलर, रवि मारू, शाहरुख, मानवेंद्र सिंह, श्याम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें