*चेटीचंड वाहन रैली में सहभागी समाज जनों का किया पुष्प वर्षा कर सम्मान*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
 

नीमच 19 मार्च (केबीसी न्यूज़) सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण भगवान श्री झूलेलाल जी के 1076 वें जन्मोत्सव चेटीचंड सिंधी दिवस के महापर्व पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में चेटीचंड उत्सव समिति द्वारा विक्रम संवत चैत्र कृष्ण एकम19 मार्च गुरुवार सुबह 8 बजे भागेश्वर महादेव मंदिर से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई । 


बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान करने वाली संस्था आराध्या वेलफेयर सोसाइटी नीमच की महिला पदाधिकारी सदस्यों द्वारा नया बाजार बजरंग चौक भोजु का चौराहा के समीप वाहन रैली में शामिल समाज जनों का मोती की माला पहना एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।


इसअवसर पर विक्रम संवत नव वर्ष का काली मिश्री काली मिर्च नीम की पत्ती मिठाई से सभी का मुंह मीठा करवा हिंदू नवम वर्ष शुभकामनाएं देकर स्वागत भी किया गया। 


इस अवसर पर ठंडा पेयजल, बिस्किट ,फ्रूटी जूस का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उत्सव समिति प्रमुख मनोहर अर्जनानी पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मुखी ईश्वर आहुजा, राजकुमार मंगवानी, महासचिव महेश वर्धानी ,गजेंद्र चावला प्रकाश मोटवानी आदि का 


एडवोकेट माया मीनू लालवानी, जया अठवाणी, राखी अठवाणी, खुशबू अठवाणी, प्रगति बुधवानी, निशा आहूजा, नंदिनी वर्धानी, कविता गुरुनानी , टैगोर बस्ती के चंद्र प्रकाश मोमू लालवानी,निर्मल देव नरेला, वैभव पारीक, राजू राठौड़, ईश्वर लालवानी, देवीसिंह बबलू यादव, राजकुमार पप्पी सोनी, एडवोकेट विनोद शर्मा, दीपक बुधवानी, नानू भाई, राकेश अठवाणी, रमेश केवलानी, मुकेश चौहान,आदि समाज जनों द्वारा केसरिया दुपट्टा, मोती माला, कुमकुम तिलक, नीम पत्ती ,काली मिर्च,मिश्री मिठाई से मुंह मीठा करवा स्वागत कर सम्मान किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया