*जिला अस्पताल में बालिकाओं ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, उपस्थित लोगों को किया जागरूक*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



मंदसौर 13 मार्च 2026/ जिले में बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल मंदसौर में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं ने स्वयं आगे बढ़कर उपस्थित लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि जगदीश खीची द्वारा उपस्थित बालिकाओं, अभिभावकों एवं अन्य लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया यह टीका बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत प्रभावी है।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। इसे विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद ही उपयोग में लाया जा रहा है, इसलिए अभिभावकों को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

*पुरस्कार और प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई दी*