*एडीएम एवं एसडीएम ने गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का किया निरीक्षण* *घरेलू गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता का लिया जायजा*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 12 मार्च 2026, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश एवं एसडीएम नीमच, जावद, मनासा तथा तहसीलदारों ने जिले में स्थित गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का निरीक्षण किर घरेलु गैस की उपलब्धता का जायजा लिया।
एडीएम कलेश एवं एसडीएम संजीव साहू ने नीमच शहर स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी ने भी क्षेत्र की ग्रामीण गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।
गैस एजेंसियों के निरीक्षण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें