*जिले में कृषक उत्‍पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्‍टम हाईरिग सेंटर स्‍थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्‍ध करवाएं* *कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
 

नीमच जिले में गठित कृषक उत्‍पादक संगठनों (एफ.पी.ओं) को प्रेरित कर उन्‍हे कस्‍टम हाईरिंग सेंटर के रूप मे विकसित करने के लिए शासन की योजना का लाभ दिलाए। साथ ही एफ.पी.ओं को  सीधे उर्वरक उत्‍पादक कम्‍पनी से अनुबंध करवाकर उन्‍हे उर्वरक की डीलरशिप दिलवाए। जिससे कि वे किसानों को उर्वरक उपलब्‍ध करवाने का कार्य कर सकें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में  ए.पी.सी. समूह से सम्‍बधित विभागों की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जि.पं.सीईओं श्री अमन वैष्‍णव सहित विभिन्‍न विभागों के  जिला अधिकारी उपस्थित थे । 
बैठक में कलेक्‍टर ने एफ.पी.ओं. की सहायता व मार्गदर्शन के लिए सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चोहान के समन्‍वयक का दायित्‍व सौंपते हुए उन्‍हे  सभी एफ.पी.ओ. की समस्‍याओं का समाधान करवाकर यथा सम्‍भव मदद करने के निर्देश दिए है। कलेक्‍टर में जावद के एफ.पी.ओं. को इसी वित्तिय वर्ष में पी.एम.एफ.ई.योजना के तहत ऋण प्रकरण, स्‍वीकृत कर, वित्तिय सहायता उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी दिए है ।
किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करें
बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों को नरवाई प्रबधन के लिए जागरूक करें। उन्‍होने कहा कि जिले में इस  वर्ष नरवाई जलाने की एक भी घटना ना हो। कलेक्‍टर ने पिछलें वर्षो में नरवाई जलाने की घटना, जिन गांवों में हुई है, उन गांवों के किसानों को जागरूक कर नरवाई प्रबंधन के उपाय सुनिश्चित करवाने के लिए कृषक संगोष्ठिया आयोजित करने के निर्देश भी दिए है ।बैठक में दुग्‍ध उत्‍पादन की प्रगति की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि, जिले में शेष रही पंचायतों में नई दुग्‍ध समतियां इस माह गठित करे। अक्रियाशील समितियों को भी क्रि‍याशील करवाए ।जिले में दुग्‍ध संकलन इस माह 17900 लीटर हो गया है। जिसे एक माह में बढाकर 18500 लीटर से अधिक करने का लक्ष्‍य रखा गया है।  बैठक में उद्यानिकी ,पशुपालन ,कृषि, मत्‍स्‍य, सहकारिता, कृषि उपज मंडी की दुग्‍ध संघ की भी विस्‍तार से समीक्षा की गई ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ

मेहनोत नगर में रंगोंका त्यौहार धुलेड़ी बड़े ही हर्षौल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया