*चांद नजर आया, रांची में ईद-उल-फितर की रौनक, खुशियों का माहौल*

जन जागृति संगम डेस्क न्यूज
9302003334



Eid ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी. शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही दारुल काजा इमारत-ए-शरिया और एदार-ए-शरिया झारखंड ने औपचारिक घोषणा कर दी. आते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई. मस्जिदों और ईदगाहों से नमाज के एलान होने लगे और सोशल मीडिया पर मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया. मुस्लिम बहुल इलाकों, चौक-चौराहों और गलियों को रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल त्योहारमय हो उठा.

बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी का उत्साह

चांद दिखते ही रांची के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी. देर रात तक कपड़े, जूते, सेवई, लच्छा, मेवे और राशन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही. छोटे-बड़े बाजारों से लेकर ठेला-खोमचे तक हर जगह रौनक देखने को मिली. कर्बला चौक के पास हर साल की तरह झूले और खान-पान के स्टॉल लगाए गए, जहां बच्चों और परिवारों ने जमकर आनंद लिया. मेन रोड पर सर्जना चौक से उर्दू लाइब्रेरी तक का इलाका खासतौर पर भीड़ से भरा रहा.

घरों में पकवानों की तैयारी

ईद का चांद दिखने के साथ ही घरों में पकवान बनाने की तैयारी शुरू हो गई. महिलाओं ने सेवई, लच्छा, बिरयानी, पुलाव, दही बड़ा, चाट और गुलाब जामुन जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में जुट गईं. ईद की सुबह इन पकवानों की खुशबू से घर-घर में खुशी और उत्साह का माहौल और भी खास हो जाएगा. यह त्योहार न सिर्फ इबादत का बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का भी प्रतीक है.

नमाज और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हैं. शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. हरमू ईदगाह में शनिवार सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई है.

ईद बाजार की खास रौनक

ईद के मौके पर कपड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. बाजार में कुर्ता-पायजामा, पठान सूट, सलवार सूट, शरारा, लहंगा और बच्चों के फैशनेबल कपड़ों की जमकर बिक्री हुई. सफेद रंग के कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा रही. इसके अलावा जालीदार टोपी, इत्र और अन्य पारंपरिक वस्तुएं भी खूब खरीदी गईं. इत्र की कीमत 20 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक रही, जो सऊदी अरब, हैदराबाद, केरल और मुंबई से मंगाए गए थे.

✧ धार्मिक और अध्यात्मिक

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ