*आम आदमी पार्टी ने की विभिन्न प्रकोष्ठों में नियुक्तियां।* *किसान नेता कंवरलाल गायरी बने नीमच जिला किसान अध्यक्ष*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर के अनुमोदन पर जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
इनमें किसान नेता कंवरलाल गायरी को जिला किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही प्रमुख नियुक्तियों में
अर्जुन कुमावत जिला प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष, जीवन पाटीदार शजिला सोशल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जितेंद्र अग्रवाल जिला सोशल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सत्यनारायण ओझा जिला लीगल विंग अध्यक्ष,
उदयलाल चौहान जिला एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,
भेरूलाल भील जिला एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,
उदयलाल अग्रवाल जिला ट्रेड प्रकोष्ठ अध्यक्ष,
भगतराम भानेज जिला ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,
इब्राहिम पठान जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष,
शबनम कुरेशी जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई है।
इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों में उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं अन्य पदों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें सुनील बामनिया, किशोर गुर्जर, शांतिलाल सोलंकी, ओमप्रकाश पाटीदार, हनीफ खान, जुझार बोहरा आदि शामिल हैं।
ये नियुक्तियां पार्टी संगठन को जिला स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस फैसले से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
प्रकाश दोसावत
जोन मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश
मोबाइल: 9424812095

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें