*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच /भोपाल। कुछ वर्ष पूर्व अफगानिस्तान में सत्ता संगर्ष के दौरान तालिबानी राज कुख्यात हुआ था और उसकी तुलना बर्बरता से भी बर्बरता से की जाती थी लेकिन उसी प्रकार का तालिबानी राज की परिकल्पना की जगह वास्तविक रूप से देखना हो तो नीमच जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर स्थित मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर देखी जा सकती है जंहा तालिबानी राज से भी बदतर स्थिति के दर्शन आपको राष्ट्रवादी और राम राज्य की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार के राज में हो जाएंगे और आपको लगेगा की किस प्रकार से तालिबानी राज से बदतर स्थिति वाहन चालकों के साथ मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर हो रही है और भाजपा के विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक होकर तालिबानी राज का न जाने क्यों विरोध नहीं कर पा रहे है और वाहन चालक अपने आप को असहाय महसूस कर उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के द्वारा पोषित गुण्डातत्वो द्वारा लुटा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया की हमने 2013 से परिवहन विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ संगर्ष किया था और इस संघर्ष में हमारे 8 साथी 2 झूठे मुकदमो में जेल की सलाखों के पीछे भी गए और 10 साल की लम्बी क़ानूनी लड़ाई के बाद हम बरी हुए और हमारे संघर्ष के कारण मध्यप्रदेश के सभी 46 चेकपोस्ट बंद कर दिए गए और उसके स्थान पर चैकपॉइंट बनाये गए थे जिसके कारन नयागांव चेकपोस्ट पर भी तत्कालीन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मोके पर जाकर खाई खुदवा कर चेकपोस्ट बंद करवा दिए थे लेकिन उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते बिना कोई आदेश के पुनः खाई को पाटकर एक एक लाइन दोनों और वापस चालू कर दी गई और वाहन चालकों से पूर्व में तैनात प्राइवेट गुण्डातत्वो की असंवैधानिक तैनाती में अवैध वसूली पुनः जारी हो गई है। और जो वाहन चालक इस अवैध वसूली का विरोध करता है उसकी गाड़ी का ऑनलाइन चालान बना दिया जाता है। क्या जिला प्रशासन को यह नहीं देखता की नायगाव परिवहन चेकपोस्ट पर लगभग 100 असामाजिक गुंडा तत्व क्या कर रहे है और वो किस अधिकार से वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे है। क्या भाजपा के राज में सब कुछ पैसा ही है।
अग्रवाल ने कहा की इस सम्बन्ध में मैंने माननीय कलेक्टर महोदय को भी अवगत करा दिया था लेकिन आज दिनांक तक भी अवैध वसूली पूर्व की भांति चालू है जिससे स्वतः प्रमाणित होता है की प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवैध वसूली के खिलाफ कुछ भी कार्यवाही करने में असमर्थ है। एक और कोई किरायेदार किसी घर में आता है तो उसको पुलिस कारवाही से रूबरू होना पड़ता है वही दूसरी और एक साथ 100 लठैत चेकपोस्ट पर तैनात है तो पुलिस की कारवाही क्यों नहीं होती क्या वास्तव में नायगाव परिवहन चेकपोस्ट भारत का हिस्सा नहीं है जंहा कोई नियम कानून संविधान लागु नहीं होता ? इस सम्बन्ध में मैंने मुख्यमंत्री , प्रमुख सचिव ,प्रधानमंत्री ,केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी ऑनलाइन पत्र प्रेषित कर अवगत करवा दिया है।
अग्रवाल ने कहा की एक और तो भाजपा राष्ट्रवादी और रामराज्य की बात करती है दूसरी और उसका असली चाल चरित्र और चेहरा नायगाव परिवहन चेक पोस्ट के माध्यम से देखा जा सकता है की किस प्रकार की राष्ट्रीयता भाजपा के रामराज्य में विद्यमान है। अगर समय रहते नायगाव परिवहन चेकपोस्ट पर वाहन चालकों के साथ लठैतों के दम पर हो रही अवैध वसूली नहीं रुकी तो आम आदमी पार्टी पूर्व की भांति विभिन्न संघठनो के साथ मिलकर पुनः आंदोलन करेंगी।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश
9826270178
ब्यूरो चीफ नीमच- राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें