*सभी फिल्‍ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने नीमच में किया फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 24 मार्च 2026, जनगणना 2027 के तहत नियुक्‍त सभी फील्‍ड ट्रेनर्स तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण को अनुशासन के साथ गंभीरतापूर्वक प्राप्‍त करें। अपनी शंकाओं, समस्‍याओं का समाधान प्रशिक्षण दौरान करवाएं। मास्‍टर ट्रेनर्स भी प्रशिक्षण की गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान दें। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयुष भवन नीमच में जिले के सभी 38 फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। इस मौके पर एडीएम बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, संभाग प्रभारी उप संचालक राजेश कुमार मोर्या एवं जनगणना के जिला प्रभारी संदीप धोरे भी उपस्थित थे। कलेक्‍टर ने कहा, कि जनगणना के संबंध में सभी फील्‍ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं सुपरवाईजर जितनी गंभीरता से प्रशिक्षण लेंगे। फिल्‍ड में उन्‍हें अपना कार्य करने में उतनी ही अच्‍छी मदद मिलेगी और जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराया जा सकेगा। एडीएम बी.एस.कलेश ने जनगणना 2027 के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को उप संचालक एवं संभाग प्रभारी श्री मोर्या ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मास्‍टर ट्रेनर्स मनोज जैन ने किया अतं में डिप्‍टी कलेक्टर पराग जैन ने आभार माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*