*शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा*
*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
नीमच किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उपसंचालक ने जानकारी दी कि जिले में 15 जनवरी से ई विकास प्रणाली के अंतर्गत ई टोकन के माध्यम से किसानो को उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा हैं। संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार 1 अप्रेल 2026 से शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से किया जावेगा। उक्त कार्य के सफल संचालन के लिए जिले के किसानों के रकबे के समस्त सर्वे नंबर फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) पर अपडेट होना अनिवार्य हैं।
अतः सभी किसानों से अपील की गई, कि ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई टोकन से शत प्रतिशत उर्वरक वितरण हो, इसके लिए शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) पर अपडेट 25 मार्च तक करवाए।
अधिक पोस्ट 👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें