*नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ढोलपुरा प्राथमिक शाला के दो छात्र चयनित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 22 मार्च 2026, शासकीय प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा से प्रधानाध्यापक श्री सिद्धू लाल पुरोहित द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचार सांदीपनी पुरस्कार एवं नवोदय परीक्षा के लिए विशेष क्लास लगाने के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा पांचवी के दो बालकों का चयन हुआ है। छात्र राहुल भील और कंवरलाल भील दोनों छात्र मेरिट में स्‍थान पाकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयनित हुए है।
विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से प्रधानाध्‍यापक श्री पुरोहित द्वारा स्थापित सांदीपनी पुरस्कार के अंतर्गत जो बच्चे कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आते है और वे नवोदय परीक्षा में चयनित होते हैं उन छात्रों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिद्धू लाल पुरोहित सांदीपनी पुरस्कार के तहत 1000 रूपये नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हैं। ढोलपुरा के दो छात्र पूर्व में भी नवोदय में चयनित हो चुके है, जो नवोदय में अध्ययन कर रहे हैं। अब तक ढोलपुरा विद्यालय के दो बालक और दो बालिकाओं का नवोदय में चयन हो चुका है। इन दो छात्रों के चयन से गांव में उत्साह और शासकीय विद्यालय के प्रति सकारात्मकता का निर्माण बना है। आसपास के गांव वाले भी विद्यालय द्वारा लगातार श्रेष्ठ परिणाम से प्रभावित होकर विद्यालय में प्रवेश के लिए आ रहे हैं छात्रों का नवोदय में चयन होने से समाज एवं गांव में बहुत ही उत्साह का वातावरण है। प्रधानाध्यापक ने दोनों छात्रों को उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ